फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पेट्रोल के किल्लत की अफवाह पर पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

Thu, 26 Mar 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
झूंसी के अंदावा स्थित पेट्रोल पंपों पर बुधवार की रात पेट्रोल लेने को दो पहिया वाहन के साथ लाइन
विज्ञापन
पेट्रोल किल्लत की बुधवार को शाम ऐसी अफवाह उड़ी की शहर से लेकर झूंसी में पंपों पर भीड़ लग गई। हालत यह रही की रात नौ कई पंपों पर पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की कतार लग गई। देर रात तक पेट्रोल पंपों पर यही हालात बने रहे। झूंसी थाने के बगल स्थित पेट्रोल पंप पर तो दोपहर में ही तेल खत्म हो गया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम तकरीबन चार बजे अचानक शहर से लेकर देहात तक अफवाह फैली कि हर पंप पर पेट्रोल की सप्लाई तकरीबन बंद हो गई है। यह अफवाह कुछ ही देर में इस कदर फैली की शहर के विभिन्न क्षेत्रों के पंप के साथ ही झूंसी के पेट्रोल पंपों पर भी लाइन लगने लगी।
रात नौ बजते-बजते लोगों की भीड़ बढ़ती गई और पंपों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के साथ लोगों की कतार देखने को मिली। हालत यह रही कि जिसे शहर में पेट्रोल नहीं मिला वो अपने वाहन लेकर झूंसी के पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। रात 11 बजे तक झूंसी के अंदावा स्थित तीन पंपों पर भीड़ लगी रही। इसके साथ ही रहीमापुर, मलावा, हनुमानगंज और सहसो तक के पंपों पर लोग पेट्रोल लेने के लिए मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

अंदावा स्थित पंप के संचालक राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके यहां तकरीबन 60 हजार लीटर पेट्रोल की भंडारण क्षमता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कंपनी रोजाना 15 से 20 हजार लीटर ही पेट्रोल दे रही है। वहीं बगल के पेट्रोल पंप पर दो दिन से स्टॉक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें