कोहड़ार क्षेत्र मे लहलहाती गेहूं की फसल को रौंदते नीलगाय। संवाद
क्षेत्र में इन दिनों किसानों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले बेमौसम हुई बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया और अब बचे-कुचे दाने समेटने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों के लिए नीलगायों के झुंड काल बन गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महज तीन दिन पहले हुई अचानक बरसात और तूफान ने फसलों को काफी क्षति पहुंचाई थी। अब आवारा पशुओं ने रही-सही कसर पूरी कर दी है।