फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों पर हो रही नियमों की अनदेखी, केवल स्टेटिक मजिस्ट्रेट ही करें मोबाइल का प्रयोग

Sat, 02 Mar 2024 12:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी इस नियम का गंभीरता से पालन करें। यदि किसी परीक्षा केंद्र के अंदर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त परीक्षा कार्य में लगे किसी अन्य व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन या अन्य संचार उपकरण का प्रयोग किया जाता है
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए बनाए गए नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव ने शुक्रवार को पत्र लिखकर बताया कि परीक्षाओं के संबंध में 25 जनवरी को जारी शासनादेश में स्पष्ट कहा गया था कि केंद्र के अंदर केवल स्टेटिक मजिस्ट्रेट मोबाइल या अन्य उपकरण का प्रयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया था कि केंद्र के मुख्य द्वार पर ही कक्ष निरीक्षकों और परीक्षा में लगे कर्मियों के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा करने की व्यवस्था की जाए। इसके बावजूद परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर नियम का उल्लंघन होते देखा गया है।

उन्होंने निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी इस नियम का गंभीरता से पालन करें। यदि किसी परीक्षा केंद्र के अंदर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त परीक्षा कार्य में लगे किसी अन्य व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन या अन्य संचार उपकरण का प्रयोग किया जाता है, तो स्टेटिक मजिस्ट्रेट संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर परीक्षा कार्य से हटा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 22.65 लाख परीक्षार्थी देंगे अंग्रेजी की परीक्षा


शनिवार को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट में अंग्रेजी की परीक्षा है। प्रदेश भर में 8,229 परीक्षा केंद्रों पर कुल 22,65,326 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। द्वितीय पाली में ही हाईस्कूल में मोबाइल रिपेयर की परीक्षा छह केंद्रों पर होगी जिसमें मात्र 24 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रथम पाली हाईस्कूल में हेल्थकेयर व रिटेल ट्रेडिंग की परीक्षा 13 केंद्रों पर होगी।

इंटर में संगीत गायन, वादन एवं नृत्यकला की परीक्षा 531 केंद्रों पर होनी है। हाईस्कूल में 54 और इंटर में 7,720 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए लगातार जिलों को अपडेट किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान सभी सचल दस्ते एवं पर्यवेक्षक सक्रिय रहेंगे।

बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में 1,546 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दोनों पालियों में ही मानव विज्ञान का पेपर था। प्रथम पाली में हाईस्कूल की मानव विज्ञान और इंटर में उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगाली और द्वितीय पाली में हाईस्कूल की एनसीसी और इंटर की मानव विज्ञान की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 23,012 और द्वितीय पाली में 182 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें