फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRC NTPC Level 1 PET : 6200 से ज्यादा ने पूरी कर ली रेस, अब 15 फरवरी को होगी प्रमाणपत्रों की जांच

Mon, 30 Jan 2023 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज की नान टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लेवल वन की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) अब तक 6200 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पास कर ली है।
विज्ञापन
रेलवे एनटीपीसी में भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज की नान टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लेवल वन की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) अब तक 6200 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पास कर ली है। इन सभी के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन अब 15 फरवरी से शुरू होगा। इस बीच बुधवार एक फरवरी को लेवल वन (पूर्व में पद नाम ग्रुप डी) की शारीरिक दक्षता की परीक्षा में महिला अभ्यथीZ शामिल होंगी। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों को 20 किलो का वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी।

वहीं दूसरी ओर सोमवार को 1600 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए बुलाया गया। इस दौरान 1414 अभ्यथी्र ही वहां पीईटी के पहुंचे। उधर सोमवार को सर्वाधिक 1051 अभ्यर्थियों ने पीईटी पास कर लिया। यह अब की सर्वाधिक संख्या रही। ओवर ऑल अब तक 6266 अभ्यर्थी पीईटी पास कर चुके हैं।

विज्ञापन


सोमवार को 363 अभ्यर्थी सवा चार मिनट एक किमी की दौड़ पूरी नहीं कर सके, जबकि 186 अनुपस्थित रहे। इन दोनों ही संख्या को जोड़ लिया जाए तो दूसरे चरण के तीसरे दिन 549 चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए। फिलहाल दूसरे चरण के तीन दिन के परिणाम में अब तक 3,045 अभ्यर्थी दौड़ में पास हो चुके हैं, जबकि पहले चरण में 3221 ने पीईटी में सफल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें