आरआरबी प्रयागराज ने नौ शहरों में बनाए 32 परीक्षा केंद्र
आरआरबी प्रयागराज के अधीन 12 जून से शुरू होने वाली सीबीटी-2 की परीक्षा नौ शहरों 32 केंद्रों में होगी। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन के अनुसार परीक्षा प्रयागराज के साथ मुरादाबाद, रुड़की, देहरादून, ग्वालियर, झांसी, कानपुर, अलीगढ़, आगरा में बनाए गए केंद्रों में होगी।
12 को प्रयागराज छोड़ अन्य आरआरबी के अधीन आने वालों की होगी परीक्षा
आरआरबी प्रयागराज के अधीन आने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी बात यह है कि उनकी परीक्षा 12 जून को नहीं होगी। दरअसल 12 को ही यूपी पीसीएस प्री की परीक्षा है। इस वजह से आरआरबी के अभ्यर्थी मांग कर रहे थे कि उनकी परीक्षा 12 जून को न हो। फिलहाल आरआरबी प्रयागराज ने स्पष्ट दिया है कि उनके अधीन आने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा 12 जून को नहीं होगी, जबकि दूसरे जोन के आरआरबी के अधीन आने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा 12 जून से ही होगी।