फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी: 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, 17 अगस्त से होगी ग्रुप डी परीक्षा

Sat, 02 Jul 2022 11:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ग्रुप डी के देश भर में एक लाख से ज्यादा पद खाली है। इसके लिए  मार्च 2019 में आवेदन मांगा गया था। तब देश भर से तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे। आरआरबी प्रयागराज की बात करें तो इसके अधीन आने वाले 3740 पद के लिए 7.5 लाख अभ्यर्थी लेवल-1 की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
RRB group D recruitment - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) के लेवल-1 ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होगी। इसका आयोजन रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज की ओर से किया जाएगा। परीक्षा कई चरणों में तकरीबन दो माह तक चलेगी। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड एवं मध्य प्रदेश में भी परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन



ग्रुप डी के देश भर में एक लाख से ज्यादा पद खाली है। इसके लिए  मार्च 2019 में आवेदन मांगा गया था। तब देश भर से तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे। आरआरबी प्रयागराज की बात करें तो इसके अधीन आने वाले 3740 पद के लिए 7.5 लाख अभ्यर्थी लेवल-1 की परीक्षा देंगे। खास बात यह है कि लेवल-1 का ही कंप्यूटराइज्ड बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) होगा।


नॉन टेकिभनकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी ) इसकेे बाद सीबीटी-2 नहीं होगा। सीबीटी में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, मेडिकल जांच एवं डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया बाद में आरआरसी प्रयागराज द्वारा की जाएगी। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अभ्यर्थी 13 अगस्त से डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें