एनटीपीसी के लेवल-2 में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, एकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट आदि के 658 पद, लेवल-3 में कामर्शियल कम टिकट क्लर्क आदि के 269 और लेवल-5 में गुड्स गार्ड, सीनियर कामर्शियल कम क्लर्क आदि के कुल 2587 पदों के लिए 12 जून से सीबीटी-2 चल रहा है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की नान टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लेवल -2, 3 और 5 के लिए हुए कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी-2) में बृहस्पतिवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए दो युवक धरे गए। जिन अभ्यर्थियों के स्थान पर दोनों युवक परीक्षा दे रहे थे, उन्हें रेलवे की सभी भर्ती परीक्षाओं से डिबार कर दिया गया है। इस बीच बृहस्पतिवार को परीक्षा में 76.19 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
एनटीपीसी के लेवल-2 में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, एकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट आदि के 658 पद, लेवल-3 में कामर्शियल कम टिकट क्लर्क आदि के 269 और लेवल-5 में गुड्स गार्ड, सीनियर कामर्शियल कम क्लर्क आदि के कुल 2587 पदों के लिए 12 जून से सीबीटी-2 चल रहा है। बृहस्पतिवार को परीक्षा आठ शहरों के 32 केंद्रों में तीन पॉलियों में हुई। इस दौरान कानपुर के एक परीक्षा केंद्र में दूसरी एवं देहरादून के एक केंद्र में तीसरी पॉली में दो अभ्यर्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए।
आधार वेरिफिकेशन के दौरान दोनों पकड़ में आए। आरआरबी चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि जिनके स्थान पर यह परीक्षा दे रहे थे, उन दोनों को रेलवे की सभी भर्ती परीक्षाओं से डिबार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहली पॉली 10665 में से 7796, दूसरी पॉली में 11129 में से 9060 एवं तीसरी पॉली में 11128 में से 8230 अभ्यर्थी ही परीक्षा देेने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।