फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन लाइन परीक्षा की आंसर शीट जारी करेगा आरआरबी

Fri, 20 Jan 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
online exam
विज्ञापन
रेलवे भर्ती  बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद द्वारा ली गई नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के विभिन्न पदों के लिए ली गई ऑन लाइन मुख्य परीक्षा बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। आरआरबी की इस परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 81 फीसदी रही। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब आरआरबी मुख्य परीक्षा की आंसर शीट अगले सप्ताह जारी कर सकता है। ताकि ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी इस बात की तसदीक कर सकें कि उन्होंने कितने सवालों के जवाब सही दिए हैं और कितने के गलत।
विज्ञापन


एनटीपीसी के विभिन्न पदों के लिए आरआरबी की ओर से पहली बार मुख्य परीक्षा भी ऑनलाइन ली गई। इलाहाबाद आरआरबी द्वारा ली गई यह ऑनलाइन परीक्षा कानपुर, ग्वालियर, लखनऊ के साथ इलाहाबाद के कुल 12 केंद्रों में हुई। तीन पालियों में हुई इस परीक्षा में 90 मिनट के दौरान परीक्षार्थियों को 120 सवालों के जवाब देने थे। 17 से 19 जनवरी के बीच हुई इस परीक्षा में 42972 परीक्षार्थियों में से 34913 ने ऑनलाइन परीक्षा दी। परीक्षा संपन्न होने के बाद आरआरबी ने आंसर शीट जारी करने का निर्णय लिया है। इसे अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है।

आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक परीक्षा की आंसर शीट जल्द ही जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि ओवर ऑल इस परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 81.25 फीसदी रही। परीक्षा के आखिरी दिन इलाहाबाद में बृहस्पतिवार को पहली पाली में 593, दूसरी पाली में 590 एवं तीसरी पाली में 580 अभ्यर्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें