रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लेवल- चार और छह के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि जारी कर दी है। 30 जुलाई को कंप्यूटर आधारित एप्टिट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) होगा। आरआरबी प्रयागराज की वेबसाइट में भी यह सूचना अपलोड कर दी गई है।
सीबीएटी में 3754 अभ्यर्थी शिरकत करेंगे। असिस्टेंट स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट वर्ग के एप्टिट्यूड टेस्ट में शामिल होने के लिए में सीबीएटी के लिए शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को निर्धारित फार्मेट में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसमें नेत्र विशेषज्ञ से प्रमाणित प्रमाण पत्र उन्हें देना होगा। इस प्रमाण पत्र के बिना वह टेस्ट में शामिल नहीं हो सकेंगे।
बता दें एप्टिट्यूड टेस्ट में कुल पद के सापेक्ष 8 गुना यूनिक नंबर वाले अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट स्टेशन मास्टर ,ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कामर्शियल अपरेंटिस आदि पदों पर नियुक्ति होनी है। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आर ए जमाली ने बताया कि सीबीएटी की तिथि घोषित कर दी गई है। आरआरबी की वेबसाइट में इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। ब्यूरो