फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj news: गोतस्कर के भाई की 10 करोड़ की संपत्तियां होंगी कुर्क

Wed, 29 Jun 2022 01:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
rupees - फोटो : iStock
विज्ञापन
कुख्यात गोतस्कर गिरोह के सरगना मुजफ्फर के बाद अब पुलिस उसके भाइयों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। पुलिस ने उनकी 10 करोड़ रुपये मूल्य की पांच संपत्तियां चिह्नित की हैं। यह सभी मकान हैं जो बेगम बाजार बम्हरौली में स्थित हैं। इन मकानों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन


मूल रूप से नवाबगंज का रहने वाला मुजफ्फर हिस्ट्रीशीटर और गोस्कर गिरोह का सरगना है। उसने पिछले साल जेल में रहकर कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था। उसके खिलाफ अक्तूबर 2021 में धूमनगंज थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। जिसमें उसके साथ ही 13 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया। इनमें से नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

साथ ही पुलिस अब इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई में जुटी है। इसी के तहत कुछ महीनों पहले मुजफ्फर की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई थी। पुरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि उसके भाइयों की आय का कोई स्रोत नहीं है।
विज्ञापन


लेकिन उनके नाम बेगम बाजार में पांच आलीशान मकान हैं। इन मकानों को कुर्क करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। अनुमति मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें