फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job : परिचालक भर्ती के लिए रोडवेज ने जारी किया नया विज्ञापन, आज से आवेदन

Sat, 21 Jan 2023 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुल 265 पदों पर परिचालकों की भर्ती होगी। यह पद आउटसोर्सिंग के जरिए भरे जाएंगे। इसके लिए सेवायोजन वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी।
विज्ञापन
Job Tips - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन द्वारा परिचालक भर्ती का नया विज्ञापन जारी किया गया है। कुल 265 पदों के लिए युवा शनिवार 21 जनवरी से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है।

दरअसल पिछले दिनों ही परिचालक की भर्ती के लिए रोडवेज ने आवेदन निकाला था, लेकिन वेबसाइट न चलने की वजह से काफी संख्या में लोग आवेदन नहीं कर सके। तकनीकी खामी के कारण आवेदन का लिंक एक्टिव न होने की समस्या सामने आने के बाद प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने विज्ञापन कैंसिल करने और नए विज्ञापन के लिए मुख्यालय व एजेंसी को पत्र भेजा था। फिलहाल प्रयागराज परिक्षेत्र में परिचालक भर्ती का नया विज्ञापन जारी हो गया है।

विज्ञापन


कुल 265 पदों पर परिचालकों की भर्ती होगी। यह पद आउटसोर्सिंग के जरिए भरे जाएंगे। इसके लिए सेवायोजन वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। इस भर्ती में अनुसूचित जाति के 56, अनुसूचित जनजाति के पांच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 72, सामान्य वर्ग के 119 व 13 पद आर्थिक रूप से कमजाेर वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। भर्ती की चयन प्रक्रिया जेम पोर्टल के जरिए चयनित फर्म मेसर्स एसएस इंटरप्राइजेज रायबरेली के जरिए पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें