roadways increases 13 rupees in varansi fare
रोडवेज बसों से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा किराया देना होगा। इस रूट पर चलने वाली रोडवेज की साधारण और एसी बसों के किराये में 13 रुपये की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि संबंधित रूट पर टोल टैक्स महंगा होने की वजह से की गई है।
दरअसल प्रयागराज-वाराणसी रूट फोर लेन की जगह अब सिक्स लेन हो गया है। इस वजह से संबंधित रूट पर टोल टैक्स की दर बृहस्पतिवार पांच नवंबर से ही बढ़ गई। पहले इस रूट पर बड़ी बस का टोल टैक्स 195 रुपये था, जो बढ़कर अब 630 रुपये हो गया।
रोडवेज सिविल लाइंस डिपो के एआरएम सीबी राम ने बताया कि टोल टैक्स में 435 रुपये की वृद्धि हुई है। इसी वजह से प्रयागराज से वाराणसी का किराया प्रति यात्री 13 रुपये बढ़ा है। साधारण बस से पहले प्रयागराज से वाराणसी का किराया 149 रुपये था जो अब बढ़कर 162 कर दिया गया है।