फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सवारी के लिए आपस में भिड़ गए दो कंडक्टर

Sat, 10 Oct 2020 02:22 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सवारी को लेकर भिड़े कंडक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। टारगेट पूरा करने के लिए सिविल लाइंस बस स्टेशन पर रोडवेज के दो कंडक्टर शुक्रवार को आपस में भिड़ गए। दोनों ही कंडक्टर दिल्ली जाने वाले एक यात्री को अपनी बस में बैठाना चाह रहे थे। दरअसल दिल्ली के लिए इन दिनों रोडवेज ने बसों की संख्या बढ़ा दी है। शुक्रवार दोपहर बस स्टेशन पर दो बसें दिल्ली जाने के लिए तैयार खड़ी थी।
विज्ञापन


इस बीच दिल्ली जाने के लिए एक यात्री बस में बैठा। यह देखकर दूसरी बस का कंडक्टर संबंधित यात्री को उतार कर अपनी बस में ले गया। यह देखकर पहली बस के कंडक्टर ने उकस विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों कंडक्टरों के बीच धक्का मुक्की हो गई।

यह देख कर वहां मौजूद अन्य रोडवेज कर्मी आए। किसी तरह से समझा बुझाकर दोनों को शांत किया गया। एआरएम सिविल लाइंस सीबी राम ने कहा कि कंडक्टरों को भी टारगेट मिलता है। इस वजह से कभी कभार वह सवारी के लिए आपसी में ही उलझ जाते हैं। हालांकि यह रवैया गलत है। ऐसे कंडक्टरों के खिलाफ रोडवेज प्रशासन कार्रवाई भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें