फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होगा रोडवेज बस स्टेशन का नामकरण

Thu, 17 Nov 2022 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस बस स्टेशन का नामकरण अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद जबकि जीरोरोड बस स्टेशन का नाम, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, शहीद लाल पद्मधर में से किसी के नाम पर हो सकता है। इसके अलावा कमेटी की ओर से लियाकत अली, महामना मदन मोहन मालवीय, शहीद रोशन सिंह, शहीद लाल पद्मधर के नाम भी सिविल लाइंस एवं जीरोरोड बस स्टेशन के लिए सुझाए गए हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : सिविल लाइंस रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के सिविल लाइंस और जीरो रोड बस स्टेशन के नाम अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से जाने जाएंगे। रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 20 नवंबर तक इन दोनों बस स्टेशनों के संभावित नाम की सूची जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से शासन को भेज दी जाएगी। शासन की मुहर लगने के बाद बस स्टेशन के नामकरण पर मुहर लग जाएगी। इस दौरान कई बसों के नाम एवं रूट के नाम भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे।

विज्ञापन



दरअसल 15 अगस्त को ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने बस स्टेशनों नाम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखे जाने की बात कही थी। उसके बाद से ही परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त कमेटी की ओर से संभावित नाम पर मंथन किया जाने लगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी में उनके साथ रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक संभागीय अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हैं। 

बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस बस स्टेशन का नामकरण अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद जबकि जीरोरोड बस स्टेशन का नाम, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, शहीद लाल पद्मधर में से किसी के नाम पर हो सकता है। इसके अलावा कमेटी की ओर से लियाकत अली, महामना मदन मोहन मालवीय, शहीद रोशन सिंह, शहीद लाल पद्मधर के नाम भी सिविल लाइंस एवं जीरोरोड बस स्टेशन के लिए सुझाए गए हैं। हालांकि दोनों ही बस स्टेशन के नाम पर अंतिम मुहर शासन से ही लगेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर जाने वाली बसों को मिल सकता है चौरीचौरा सेवा का नाम
सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन के साथ ही यहां से संचालित बसों का नामकरण भी होना तय है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली बसें चौरीचौरा सेवा के रूप संचालित हो सकती हैं। इसी तरह कानपुर जाने वाली बसें गणेश शंकर विद्यार्थी सेवा, वाराणसी जाने वाली बसें मदन मोहन मालवीय सेवा के नाम से संचालित हो सकती है। इसके अलावा पुरुषोत्तम दास टंडन सेवा, मौलवी लियाकत अली सेवा के नाम से भी बसें संचालित हो सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें