फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनानियों, पदक विजेता खिलाड़ियों के घर तक जाएगी सड़क : केशव प्रसाद मौर्य

Thu, 28 Jan 2021 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : पुलिस लाइन में परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
पुलिस लाइन तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में गणतंत्र दिवस का आयोजन पारंपरिक तरीके से हुआ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांस्कृतिक आयोजन भी हुए।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने बार्डर पर डटे सैनिकों के प्रति आभार जताया। साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल की भी सराहना की। उन्होंने प्रयागराज के पुलिस बल को इसके लिए बधाई दी। केशव प्रसाद ने कहा कि हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में टॉप-20 विद्यार्थियों के घर तक सडक़ का निर्माण कराया जा रहा है। ये सडक़ें डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ के नाम पर होंगी।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों के घरों तक भी मेजर ध्यानचंद्र विजय पथ का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा शहीद सैनिकों एवं पुलिस कर्मियों के घरों तक भी जय हिंद वीर पथ के निर्माण का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भाजपा की सरकार बनने के बाद हर वर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं पुलिस कर्मिंयों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडीजी प्रेम प्रकाश, मंडलायुक्त आईजी केपी सिंह, डीएम डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने कमिश्नरी तथा डीएम भानं चंद्र गोस्वामी ने कलक्ट्रेट में झंडारोहण किया। इसी क्रम में उन्होंने अफसरों और कर्मचारियों को संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलाई। मंडलायुक्त ने भारतीय संविधान की खासियतों पर प्रकाश डाला। कहा कि परिस्थितियों के अनुरूप नागरिकों की समस्याओं के समाधान तथा देश के विकास के लिए इसमें आवश्यक संशोधन किए जाने की व्यवस्था है। इस अवसर पर अपर आयुक्त रमेश चंद्र, अपर आयुक्त भगवान शरण आदि मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पुष्प एवं शाल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के काल में जिस तरह से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया वह प्रशंसनीय है। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से क्लाइव रोड स्थित वाटिका में समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्ष पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा ने झंडारोहण किया। इस मौके पर डॉ.वीके श्रीवास्तव, प्रवीण शुक्ला, शंभूनाथ भारती, हरीश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

आवास के 867 पात्रों के खाते में 5.60 करोड़ ट्रांसफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहर) के लाभार्थियों के खातों में राशि हस्तांतरित की। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का यहां कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कुल तीन लाख 42 हजार 322 लाभार्थिंयों के खातों में 2409 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इनमें प्रयागराज के 867 लाभार्थी शामिल हैं।

इनके खातों में कुल पांच करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। इसमें से 517 लाभार्थिंयों को प्रथम किस्त के तहत 50-50 हजार रुपये दिए गए। द्वितीय किस्त के अंतर्गत 127 लाभार्थिंयों को 1.50 लाख तथा 223 लाभार्थिंयों को तृतीय किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये दिए गए। आयोजन के दौरान कुल 35 लाभार्थिंयों को मकान की चाभी एवं तीसरी किस्त प्रदान की गई।  इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त रवि रंजन, परियोजना अधिकारी वर्तिका सिंह आदि मौजूद रहीं।

कर्मचारी नेता हुए सम्मानित 
राजकीय मुद्रणालय श्रमिक संघ की ओर से श्रमहितकारी केंद्र में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में रविकांत को जिला मंत्री तथा कैलाश चंद्र पांडेय को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल, राधेश्याम पांडेय, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

कवियों ने विसंगतियों पर किया प्रहार
लेखपाल संघ की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अखिलेश द्विवेदी, अशोक बेशर्म, नजर इलाहाबादी आदि ने हास्य एवं व्यंग्य के माध्यम से व्यवस्था की खामियों पर प्रहार किया। इससे पहले झंडारोहण हुआ। इस दौरान विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर ने अतिथियों का स्वागत किया। उप मंत्री अवनीश पांडेय ने संचालन किया।

पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से पीडब्ल्यूडी इंजीनियरिंग संघ भवन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें सम्मानित किया गया। अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने मंडल अध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मंत्री, अरुण कुमार ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, किसन लाल, पीके पांडेय, रुद्र प्रताप सिंह, कड़ेदीन, यादव, नागेश्वर गिरी, धु्रव यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें