एसटीएफ ने कर्मचारियों का नाम पता व मोबाइल नंबर डायरी में दर्ज किया। राजीव नयन को पहचानने के सवाल पर कर्मचारियों ने बताया कि दो माह पहले ही यहां नौकरी करनी शुरू की है। वह किसी राजीव नयन को नहीं जानते हैं। बताया कि चार माह से यहां कोई मरीज भर्ती नहीं किया गया है। एसटीएफ ने हास्पिटल के बरामदे में खड़े होकर पूछताछ की और टीम चली गई।
हॉस्पिटल में एक छोटा सा मेडिकल स्टोर है। एक टेक्निशियन, एक सफाईकर्मी समेत तीन स्टाॅफ अस्पताल में मौजूद थे। भवन मालिक प्रभाकर सिंह ने बताया कि वह अपने निजी कार्य से सोमवार को कहीं गए थे। देर रात लौटने पर अस्पताल के कर्मचारी ने बताया कि कुछ लोग आए थे और राजीव नयन के बारे में पूछताछ कर रहे थे। टीम 15 मिनट तक अस्पताल में पूछताछ की।