राजीव नयन का बयान दर्ज करने टीम रवाना
प्रकरण में पेपर लीक गिरोह की अब तक कि सबसे अंतिम कड़ी राजीव नयन मिश्रा का बयान दर्ज करने के लिए टीम रवाना हो गई है। मेरठ जेल में पहुंचकर एसटीएफ जल्द ही उससे पूछताछ करेगी। बता दें कि इस मामले में जेल में निरुद्ध 10 आरोपियों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है।
नहीं पहुंचे डीआईओएस व प्रिंसिपल, रिमाइंडर जल्द
उधर नोटिस जारी होने के बावजूद डीआईओएस प्रयागराज व बिशप जाॅनसन गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल पूछताछ के संबंध में एसटीएफ के समक्ष नहीं हाजिर हुई। प्रिंसिपल को नोटिस जारी हुए 15 दिन का समय बीत चुका है। उधर डीआईओएस की ओर से भी अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में जल्द ही दोनों को एसटीएफ की ओर से रिमाइंडर भी भेजा जा सकता है।