यहां पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बहुत तैयारी की थी और उसे उम्मीद थी कि इस बार उसका चयन जरूर होगा। हालांकि प्रश्नपत्र देखकर उसका सिर चकरा गया। इसके बाद ही उसने गुस्से में ओएमआर शीट फाड़ दी। धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि केंद्र प्रबंधक विजय कुमार तिवारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संबंधित धारा में गिरफ्तारी का प्रावधान न होने के कारण उसे नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया गया है।