फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ro-Aro Exam : प्रश्नपत्र देखकर अभ्यर्थी का सिर चकराया, फाड़ दी ओमएआर शीट, मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Feb 2024 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरओ-एआरओ परीक्षा के दौरान उस समय खलबली मच गई, जब एक अभ्यर्थी ने अपनी ओएमआर शीट फाड़ दी। उसने बताया कि प्रश्न पत्र देखने के बाद उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था। इसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी(आरओ/एआरओ) परीक्षा के दौरान धूमनगंज में एक परीक्षार्थी ने ओएमआर शीट ही फाड़ दी। केंद्र प्रबंधन की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमानती धारा होने के कारण उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए धूमनगंज के अबूबकरपुर स्थित आरडी मेमोरियल स्कूल को भी केंद्र बनाया गया था। इस केंद्र पर पहली पाली में परीक्षा देने हंडिया निवासी महेंद्र कुमार प्रजापति पुत्र कन्हैया लाल भी आया था। केंद्र प्रबंधन का आरोप है कि परीक्षा चल ही रही थी कि इसी दौरान उसने ओएमआर शीट फाड़ दी।

कक्ष निरीक्षकों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे रोकने की भी कोशिश की। हालांकि तब तक वह ओएमआर शीट फाड़ चुका था। सूचना पर पुलिस पहुंची और ओएमआर शीट को कब्जे में लेकर आरोपी को थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बहुत तैयारी की थी और उसे उम्मीद थी कि इस बार उसका चयन जरूर होगा। हालांकि प्रश्नपत्र देखकर उसका सिर चकरा गया। इसके बाद ही उसने गुस्से में ओएमआर शीट फाड़ दी। धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि केंद्र प्रबंधक विजय कुमार तिवारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संबंधित धारा में गिरफ्तारी का प्रावधान न होने के कारण उसे नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें