फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मिली तो पहली बार सांसद बनेंगी रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल

Thu, 23 May 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Reeta - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से मिले सकारात्मक रुझान के बाद अब भाजपा प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों की नजर 23  मई को मुंडेरा मंडी में होने वाली मतगणना पर टिकी हुई है। इलाहाबाद संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी एवं फूलपुर संसदीय सीट से केशरी देवी पटेल अगर बृहस्पतिवार को चुनाव जीतती हैं तो दोनों ही प्रत्याशी पहली बार सांसद बनेंगी। खास बात ये कि रीता जोशी जहां अपने राजनीतिक कैरियर का पांचवां लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं केशरी देवी पटेल तीसरी बार चुनाव के मैदान में है। मतगणना के एक दिन पहले दोनों ही प्रत्याशी अपने घर में रहीं। 
विज्ञापन


प्रयागराज की दोनों लोकसभा सीटों पर इस बार पहली बार भाजपा ने इलाहाबाद और फूलपुर से महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया। दोनों ही सीटों की बात की जाए तो इलाहाबाद संसदीय सीट पार्टी ने चार बार एवं फूलपुर संसदीय सीट एक बार जीती है। इस बार चुनाव लड़ रही डा. रीता बहुगुणा जोशी इसके पूर्व सपा की टिकट पर 1998 में सुल्तानपुुर, 1999 में कांग्रेस के सिंबल पर इलाहाबाद एवं 2009 और 2014 में लखनऊ से चुनाव लड़ चुकी हैं। तीन चुनाव में दूसरे नंबर एवं इलाहाबाद संसदीय चुनाव में वे तीसरे स्थान पर आईं थी। इसी तरह फूलपुर से पार्टी प्रत्याशी केशरी देवी पटेल को भी दो लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुभव है।
विज्ञापन

keshari devi - फोटो : प्रयागराज
दोनों ही बार उन्होंने बसपा के टिकट पर वर्ष 2004 एवं 2014 का चुनाव क्रमश: फूलपुर एवं इलाहाबाद संसदीय सीट से लड़ा। उधर मतगणना के एक दिन पहले पार्टी प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी एवं केशरी देवी पटेल अपने घर पर ही रहीं। इस दौरान केशरी देवी ने अपनी दोनों बहुओं और पोते-पोतियों के साथ भगवान की आराधना कर जीत का आशीर्वाद मांगा तो दोनों बेटे दिनेश और दीपक पटेल मतगणना से पूर्व की जाने वाली तैयारियों को लेकर जुटे रहे। उधर रीता बहुगुणा जोशी भी बृहस्पतिवार को अपने घर पर ही रही। मिंटो रोड स्थित आवास में रीता ने अपने  सहयोगी अभिषेक शुक्ला, रतन दीक्षित, विजय बहादुर आदि के साथ मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। रीता और केशरी दोनों ने ही अपनी-अपनी जीत का दावा किया। साथ ही चुनाव जीतने के बाद पेयजल समस्या का निदान प्राथमिकता के आधार पर करने की बात कही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें