फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में साइकिल चलाएं, सेहत बनाएं, जल्द बनेंगे 15 स्टेशन

Fri, 16 Jul 2021 08:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • शहर को प्रदूषण से मुक्त करने की योजना जल्द लेगी आकार, छात्रों को होगा सबसे अधिक फायदा
विज्ञापन
साइकिल - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी कंपनी शहर के 75 चुनिंदा क्षेत्रों में साइकिल स्टेशन स्थापित कराएगी। जहां 750 साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी। इन स्टेशनों से शहरी साइकिल लेकर भ्रमण कर सकेंगे। वाहनों से बढ़ते प्रदूषण और जन स्वास्थ्य के मद्देनजर यह योजना उपयोगी साबित होगी। लोगों को सेहत बनाने के साथ पेट्रोल से होने वाली बचत करने का मौका मिलेगा। शहरियों को साइकिल चलाने के एवज में न्यूनतम किराए का भुगतान करना होगा। योजना के प्रथम चरण में प्रयोग के तौर पर 15 स्टेशन क्रियाशील किए जाएंगे। जिसकी तैयारी की जा रही है। योजना का प्रतियोगी छात्रों के साथ विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

विज्ञापन

Cycling - फोटो : Pixabay
शहर को प्रदूषणमुक्त करने की इस योजना को लागू करने वाला प्रयागराज सूबे का पहला शहर होगा। योजना के मुताबिक 30 साइकिल स्टेशन स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र तथा 45 पुराने शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्थापित किए जाएंगे। इन स्टेशनों को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। क्षेत्र की आबादी और जरूरत के हिसाब से स्टेशन एल-वन में 12, एल-टू में 10 तथा एल-थ्री स्टेशन पर आठ साइकिलों की उपलब्धता कराई जाएगी। साइकिल स्टेशन सार्वजनिक स्थलों जैसे पार्क, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और प्रमुख चौराहों के पास स्थापित किए जाएंगे ताकी लोगों को सहूलियत हो।
विज्ञापन

cycling
एक स्टेशन से साइकिल लें, दूसरे पर जमा कराने की मिलेगी सुविधा
स्मार्ट सिटी के एक स्टेशन मसलन कटरा से साइकिल लेने वाले व्यक्ति को शहर के दूसरे स्टेशन जंक्शन रेलवे स्टेशन पर साइकिल जमा करने की सुविधा होगी। यह जरूरी नहीं होगा कि जहां से साइकिल लें, वहीं जमा भी कराएं।

कंट्रोल कमांड सेंटर से होगी मॉनीटरिंग
स्मार्ट सिटी की इस योजना के तहत स्टेशनों पर उपलब्ध सभी साइकिलें जीपीएस सिस्टम से लैस होंगी। इसकी मॉनीटरिंग इंट्रीगेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से की जाएगी। साइकिल स्टेशन से किराए पर साइकिल लेने वाले को फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से देना होगा। किराए के भुगतान के लिए भी ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। स्मार्ट सिटी के सीईओ नगर आयुक्त रवि रंजन के मुताबिक योजना को जल्द लागू किया जाएगा। तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

शहर में साइकिल स्टेशनों की स्थापना, पब्लिक बाइस्किल शेयरिंग योजना शहर को प्रदूषण से बचाने के साथ लोगों की फिटनेस भी बढ़ाएगी। छात्रों और युवाओं को बेहतर सुविधा मिलेगी साथ ही पॉकेट मनी भी बचेगी। इस योजना से लोगों में साइकिल चलाने की आदत बढ़ेगी। इससे वाहनों की संख्या और पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी। सभी स्टेशनों पर सामान्य नहीं स्मार्ट जीपीएस सिस्टम से लैस साइकिलें होंगी।- अभिलाषा गुप्ता नंदी, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें