फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ऋचा सिंह ने की सपा नेता मनीष जगन को गिरफ्तार करने की मांग, दर्ज कराया है छेड़खानी का मुकदमा

Sat, 19 Aug 2023 05:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ऋचा सिंह ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को भेजे पत्र में कहा है कि मनीष एक आदतन अपराधी है और आए दिन महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से करता रहता है। इससे महिलाओं की गरिमा तार-तार हो रही है।
विज्ञापन
ऋचा सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेत्री और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता और सपा के सोशल मीडिया हैंडलर मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन











ऋचा सिंह ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को भेजे पत्र में कहा है कि मनीष एक आदतन अपराधी है और आए दिन महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से करता रहता है। इससे महिलाओं की गरिमा तार-तार हो रही है। पूर्व में भी इस तरह के कृत्य के आरोप में इसे जेल भेजा जा चुका है। बावजूद इसके कोई सुधार नहीं आया और यह महिलाओं को टारगेट कर उनके खिलाफ बेहद अश्लील और गंदे कमेंट्स करता है।

विज्ञापन

सपा के ट्विटर हैंडल संचालक पर दर्ज कराया है छेड़छाड़ का मुकदमा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष डॉ. ऋचा सिंह ने सपा के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। शिवकुटी थाने में दर्ज कराए गए केस में वादिनी ने आरोप लगाया है कि मनीष ने ट्विटर पर उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस को दी गई तहरीर में वादिनी ने आरोप लगाया है कि 17 अगस्त को समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल ने उनके एक ट्वीट का उत्तर लिखते हुए अत्यंत अशोभनीय, अपमानजनक टिप्पणी की। इसकी भाषा निंदनीय व महिलाओं को अपमानित करने वाली है। ऋचा ने यह भी आरोप लगाया है कि मनीष पूर्व में भी इसी तरह की टिप्पणी के संदर्भ में जेल काट चुका है। वह खुलेआम सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से उसके निजी जीवन को अपमानित करने और देख लेने की धमकी दे रहा है।

ऋचा ने तहरीर में लिखा है कि अगर आने वाले दिनों में उनकी सुरक्षा या गरिमा के साथ खिलवाड़ या कोई आपराधिक घटना होती है तो उसकी जिम्मेदार समाजवादी पार्टी और उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलर मनीष जगन अग्रवाल होगा । एसीपी शिवकुटी राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें