फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: पुलिस मुख्यालय के पास बमबाजी करने वालों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Sun, 26 Jun 2022 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बमबाजी की वारदात में तीन दिन पहले बागी गैंग के सरगना विवेक यादव समेत पांच को जेल भेजा गया था। जबकि फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश की जा रही थी। दो दिन पहले ही अमर उजाला ने खबर प्रकाशित कर बताया था कि फरार चल रहे तीन बदमाशों को जल्द ही इनामी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : बमबाजी के आरोप में गिरफ्तार अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुख्यालय के पास ढाबे पर बमबाजी की वारदात में शामिल बागी गैंग के तीन सदस्यों पर इनाम घोषित किया गया है। इनमें उन तीन बदमाशों का नाम शामिल है जो फरार चल रहे हैं। फरार आरोपियों में नामजद अभिषेक शुक्ला, सोनू व अभिषेक यादव उर्फ गोलू शामिल हैं। उधर तीनों की तलाश में गई टीम जौनपुर से बैरंग लौट आई है। उधर दूसरी टीमें बलिया, आजमगढ़ व मऊ में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन



बमबाजी की वारदात में तीन दिन पहले बागी गैंग के सरगना विवेक यादव समेत पांच को जेल भेजा गया था। जबकि फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश की जा रही थी। दो दिन पहले ही अमर उजाला ने खबर प्रकाशित कर बताया था कि फरार चल रहे तीन बदमाशों को जल्द ही इनामी घोषित किया जाएगा।


रविवार को इस खबर पर मुहर लग गई। फरार तीनों आरोपियों पर जिला पुलिस की ओर से 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी पर इनाम घोषित कर दिया गया है। उनकी तलाश में टीमें लगी हैं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगरा बादशाहपुर में कई जगहों पर दबिश
उधर फरार आरोपियों की तलाश में एक दिन पहले जौनपुर गई टीम ने मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में कई जगहों पर दबिश दी। टीम नामजद आरोपी अभिषेक शुक्ला के नई बाजार स्थित घर पर भी पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। इसकेबाद उसके कई परिचितों व रिश्तेदारों के घर भी पुलिस पहुंची। हालांकि वह हाथ नहीं आया, न ही उसका कोई सुराग मिला। जिसके बाद टीम वापस चली आई। उधर अन्य टीमें बलिया, आजमगढ़ व मऊ में आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।


इन पर हुआ इनाम
1- अभिषेक शुक्ला पुत्र हरिलाल शुक्ला निवासी नई बाजार, थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
2- सोनू कुमार पुत्र कन्हैया प्रसाद निवासी आरजी माफी इंदरपुर, इसारी थाना सलेमपुर जनपद बलिया
3- अभिषेक यादव उर्फ गोलू पुत्र रामअवध यादव निवासी अन्नूपार, थाना मोहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें