वहां 12 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। उधर, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना में बस सवार 38 लोग जख्मी भी हुए। इन सभी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर एमपी पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे। सुबह शासन के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी शंकरगढ़ थाने की फोर्स व प्रशासनिक अफसरों संग मौके पर पहुंचे। एसपी यमुनापार ने बताया कि घायलों में शामिल 21 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बस से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया है। वहां से इन्हें उनके गंतव्यों तक पहुंचाया जाएगा।
तेज रफ्तार बन गई यात्रियों का काल
मौके पर जांच पड़ताल के दौरान यह बात भी सामने आई कि जिस ट्रेलर से बस टकराई, उसका अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पहले ट्रेलर आगे चल रहे किसी वाहन से टकराया। इसके बाद रफ्तार तेज होने के चलते चालक भी बस नियंत्रित नहीं कर पाया होगा और बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी होगी।
मृतकों में दो चालक भी शामिल
मृतकों में दो चालकों का भी नाम शामिल है। इनमें से एक मोहम्मद कलीम उर्फ लल्लू (40) पुत्र मो. वसीम निवासी गांधीनगर, बलरामपुर है। इसके अलावा अन्य मृतकों में यात्री शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर वह हैं, जो ड्राइवर केबिन में बैठे थे।
ज्यादातर मजदूर, कमाने गए थे हैदराबाद
बस में सवार ज्यादातर लोग मजदूर थे, जो हैदराबाद कमाने गए थे। इनमें से ज्यादातर बलरामपुर व आसपास के इलाकों के थे। यह सभी हैदराबाद से प्राइवेट बस बुक कर गोंडा जा रहे थे। वहां से सभी अलग-अलग अपने गंतव्य की ओर रवाना होते। बस कोप्रयागराज-सुल्तानपुर, फैजाबाद होते हुए जाना था।
मृतक
1- अमरेश बहादुर सिंह पुत्र एसबी सिंह निवासी सकरौर, परालपुर, गोंडा
2- राजू अंसारी पुत्र मो. शफीक निवासी उतरौला बलरामपुर
3- मो. कलीम उर्फ लल्लू पुत्र यासीन निवासी गांधीनगर उतरौला बलरामपुर
4- सम्शुद्दीन पुत्र बेचू निवासी मर्दानडीह थाना महिली पेहर बलरामपुर
5- अजय कुमार मौर्य पुत्र अमेरिका निवासी चमरूपुर उतरौला बलरामपुर
6- सुनील कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी शिकारमठ, कोलई, महाराजगंज
7- करन अली पुत्र मिलाय निवासी बलरामपुर
8- पंचम पुत्र मनोरथ निवासी बनौली, सिद्धार्थनगर
9- मो. जावेद पुत्र लाल मोहम्मद निवासी कंदभरी नगर कोतवाली बलरामपुर
10- रामकरन मौर्य पुत्र जमुना प्रसाद निवासी चमरूपुर उतरौला बलरामपुर
11- अर्जुन कुमार वर्मा पुत्र रामसुरेश निवासी बेनीकठ पुरवा उतरौला बलरामपुर
12- जुल्फकार पुत्र मो. नईम निवासी कहैयामेहरा उतरौला बलरामपुर
13- दीनानाथ मौर्य पुत्र गूंजी मौर्य निवासी रेडवलिया रेहरा बलरामपुर
14- इंद्रजीत उर्फ संदीप पुत्र रामदास निवासी रौनाकला सदौली बस्ती