बवाल के बाद अभ्यर्थियों से मांगे गए थे सुझाव
इसके बाद रेल मंत्रालय ने उच्चाधिकार समिति का गठन किया। इस कमेटी के सदस्य प्रयागराज भी आए। यहां अभ्यर्थियों से लिखित सुझाव लिए गए। कुछ से कमेटी सदस्यों ने सीधी वार्ता भी की। उनकी आपत्तियों की समीक्षा के बाद समिति ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर हर पद के लिए निर्धारित कट-ऑफ के अनुसार उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग का सुझाव दिया था। इसी क्रम में आरआरबी प्रयागराज समेत अन्य आरआरबी ने संशोधित परिणाम बुधवार को जारी कर दिया।
बोर्ड ने एनटीपीसी सीबीटी- 1 के लिए संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक को भी एक्टिव कर दिया है। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली के अनुसार जो उम्मीदवार रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना नया स्कोर कार्ड अपने संबंधित जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
आरआरबी प्रयागराज का संशोधित परिणाम
पे लेवल पद का नाम कुल पद सफल अभ्यर्थियों की संख्या
लेवल-6 कामर्शियल अप्रेंटिस, स्टेशन मास्टर 516 10322
लेवल-5 गुड्स गार्ड, सीनियर कामर्शियल कम टिकट क्लर्क 2587 51748
लेवल-3 कामर्शियल कम टिकट क्लर्क 269 5389
लेवल-2 जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, एकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट आदि 658 13173