राजापुर निवासी राजकुमार यादव समीक्षा अधिकारी हैं। उनकी तीन बेटियां हैं जिनमें सावित्री दूसरे नंबर की थी। वह बीटीसी की तैयारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद वह सोने चली गई।
कैंट के राजापुर में रहने वाली समीक्षा अधिकारी की बेटी सावित्री यादव (21) ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घरवालों को इसकी जानकारी हुई। सुसाइड नोट में उसने खुद के डिप्रेशन में होने की बात लिखी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
राजापुर निवासी राजकुमार यादव समीक्षा अधिकारी हैं। उनकी तीन बेटियां हैं जिनमें सावित्री दूसरे नंबर की थी। वह बीटीसी की तैयारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद वह सोने चली गई।
मंगलवार सुबह बहुत देर तक नहीं जगी तो मां दूसरे तल पर बने कमरे में पहुंचीं। वहां देखा कि वह फांसी पर लटकी हुई है। उनकी चीख सुनकर घरवाले जुट गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
जांच पड़ताल में पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना। मैं डिप्रेशन मैं हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं। कैंट इंस्पेक्टर रुकुमपाल सिंह ने बताया कि यह नहीं पता चल सका कि छात्रा किस कारण से डिप्रेशन में थी। घरवाले भी कुछ बता नहीं पाए। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।