फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों की ईमानदारी बनी मिसाल, घायल सब्जी कारोबारी के लौटाए 1.20 लाख

Fri, 21 Feb 2020 01:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
money
विज्ञापन
एंबुलेस 108 के कर्मचारियों की ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा मिसाल बन गई। सूचना पर लखनऊ हाइवे पर घायल सब्जी कारोबारी को अस्पताल पहुंचाकर कर्मचारियों ने उसके पास से दुर्घटनास्थल पर मिले एक लाख बीस हजार रुपये वापस किए। 
विज्ञापन


नवाबगंज थाने पर तैनात एंबुलेंस 108 को भोर में करीब सवा तीन बजे कॉल आई। बताया गया कि लखनऊ रोड पर मंसूराबाद हाईवे पर सब्जी लेने मुंडेरा आ रही पिकअप किसी ट्रक की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वहां पहुंचे एंबुलेंस कर्मी(ईएमटी) बिनोद कुमार गिरि और पायलट मुकेश कुमार ने घायल राम सुमेर और रामधनी निवासी कुंडा प्रतापगढ़ को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कौडिहार में भर्ती कराया।

नों घायलों की हालत में सुधार आया तो अधीक्षक डॉ. दीपक तिवारी के सामने मौके से मिला सामान और 1.20 लाख रुपये वापस किए। घायलों ने एंबुलेंस कर्मियों की ईमानदारी को सराहा है। 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्र ने दोनों कर्मचारियों की ईमानदारी को मिसाल करार दिया। उन्होेंने कहाकि दोनों को सम्मानित किया जाएगा। शाम को उन्हें एंबुलेंस परिवार की तरफ  से धन्यवाद पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें