फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चचेरे भाइयों की मौत

Fri, 21 Feb 2020 01:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बीती रात करछना नहर कोठी के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। लाश को पुलिस ने रातोंरात पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतकों के जामा तालाशी में मिले कागजात व मोबाइल से शिनाख्त करके घरवालों को सूचना दी गई। जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन


करछना थाना क्षेत्र के नरैना गांव निवासी रमेश यादव (23)  पुत्र भाईलाल और पवन (22) पुत्र मौजीलाल नैनी के महेवा में बुधवार को निमंत्रण में गए थे। दोनों बाइक से देर रात वापस घर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में नहर कोठी के समीप सामने से आ रही गिट्टी लदी ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

जिसकी सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस एहतियातन सतर्कता बरतते हुए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं अज्ञात चालक वाहन समेत फरार हो गया। रात को उसकी जानकारी मृतक परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के पश्चात देर शाम मनैया गंगा घाट पर दोनों अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक रमेश के दो बच्चे हैं। दूसरा अविवाहित है।  रमेश और पवन चचेरे भाई हैं। उधर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें