ज्ञानपुर में तैनात है लेखपाल बहू
उसने चीखने पर पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे तब उनकी जान बची। इस दौरान वह चला गया लेकिन जाते-जाते धमकी दी कि थाने जाने पर वह उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेगा। आरोप है कि इससे पहले भी वह उन्हें जान से मारने की कोशिश कर चुका है। आरोप यह भी है कि बेटे के कृत्य में उसकी पत्नी अनुपमा का सहयोग रहता है और वह उसकेही कहने पर उससे मारपीट करता है।
बहू लेखपाल है और वर्तमान में उसकी तैनाती ज्ञानपुर में है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर बेटे और बहू पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें मारपीट, गालीगलौज, धमकी के साथ ही हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने और आपराधिक साजिश के आरोप से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।