फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2018 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

Sun, 31 Mar 2019 01:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
result - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 एवं सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2018 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 अक्तूबर 2018 को किया गया था।

विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा में पंजीकृत कुल 835844 में से 398630 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। आयोग की ओर से घोषित परिणाम में पीसीएस की कुल 988 रिक्तियों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा के लिए 19096 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जबकि सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी के 92 पदों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा के लिए 2245 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिन जगदीश की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम एवं परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा शुल्क आदि के बारे में जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम एवं सामान्य अध्ययन प्रथम, सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र के चारों सीरीज (ए, बी, सी, डी) की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें