फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन उड़ाते रंगेहाथ पकड़ी गई तीन शातिर महिलाएं

Sun, 31 Mar 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

कल्याणी देवी मंदिर में दर्शन करने आई महिला के गले से चेन उड़ाते समय तीन महिलाएं रंगेहाथ पकड़ ली गईं। महिलाओं के शोर मचाने पर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उनको पकड़ लिया। तीनों को जेल भेज दिया गया। रानीमंडी निवासी सौरभ गुप्ता अपनी भाभी पारुल गुप्ता, दीपिका, पूनम आदि के साथ बृहस्पतिवार को मंदिर में दर्शन करने गए थे। पारुल के पीछे ही किसमती, सुभावती, माधुरी सभी निवासी गोरखपुर भी जाकर खड़ी हो गईं।

विज्ञापन


मौका देखते ही एक ने पारुल की सोने की चेन खींच ली, लेकिन पारुल को इसका पता चल गया। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर तीनों ने भागने की कोशिश की लेकिन भागने से पहले पुलिस ने तीनों को वहां मौजूद दूसरी महिलाओं की मदद से घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के बाद किसमती के पास से पारुल की चेन बरामद हो गई। पकड़ी गई तीनों महिलाओं ने चेन झपट्टेमारी की घटनाओं में शामिल होने की बात कुबूल की। इंस्पेक्टर अतरसुइया के मुताबिक तीनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें