पुलिस लाइन में शुक्रवार को 69वें गणतंत्र दिवस की धूम रही। समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने झंडारोहण किया और इसकेबाद जवानों ने उन्हें सलामी दी। इस मौकेपर जिले में तैनात दो पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसकेअलावा 55 पुलिसकर्मियों को विगत वर्ष अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे केकरीब झंडारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में एडीजी एसएन साबत, आईजी रमित शर्मा, एसएसपी आकाश कुलहरि समेत पुलिस विभाग केअन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कहा कि सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे तभी देश तरक्की केरास्ते पर अग्रसर होगा। झंडारोहण केबाद राष्ट्रगान हुआ। इसकेबाद मार्च पास्ट करते हुए पुलिस केजवानोें ने मुख्य अतिथि और समारोह में मौजूद अन्य अतिथियों को सलामी दी। इनमें घुड़सवार पुलिस केजवान भी शामिल रहे।
इस मौकेपर उत्कृष्ट कार्य केलिए जिले में तैनात दो पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इनमें इंस्पेक्टर औद्योगिक क्षेत्र सुरेंद्रनाथ और कांस्टेबल सिराज अहमद शामिल हैं। बता दें कि सुुरेंद्रनाथ यह सम्मान पाने वाले रेंज केइकलौते इंस्पेक्टर हैं। उन्हें डिप्टी सीएम केद्वारा सम्मानित किया गया। इसी तरह विगत वर्ष अच्छेकार्र्यों केलिए कुल 55 लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें मौजूदा समय में बतौर शंकरगढ़ एसओ तैनात अमित कुमार मिश्रा और इसी थाने में तैनात एसआई मिश्रीलाल चौधरी शामिल रहे। इसकेअलावा पुलिस लाइंस में तैनात कांस्टेबल ओंकार सिंह, अरविंद चौबे समेत अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
उधर अपर पुलिस महानिदेशक इलाहाबाद जोन कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। एडीजी एसएन साबत ने झंडारोहण किया जिसकेबाद पुलिस गार्द द्वारा सलामी दी गई। इस मौकेपर एडीजी द्वारा आईजी रमित शर्मा को प्रशंसा चिह्न स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 22 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट, विशिष्ट, दीर्घ व सराहनीय सेवाआें केलिए सम्मानित किया गया।
जिले केमुख्य अग्निशमन अधिकारी रविंद्र शंकर मिश्र को यूपी फायर सर्विस में उत्कृष्ट सेवा केलिए राष्ट्रपति की ओर से फायर सर्विस मेडल केलिए सम्मानित किया गया है। मूलत: प्रतापगढ़ केरहने वाले रविंद्र इससे पहले अमेठी व सुल्तानपुर केमुख्य अग्निशमन अधिकारी रह चुकेहैं। जीआरपी थाना में प्रभारी एसआई मनोज कुमार राय केनेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान झंडारोहण केबाद राष्ट्रगान हुआ और फिर मिष्ठान वितरित किया गया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय में समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों के साथ शिक्षकों, रिटायर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. आरएल हांगलू ने ध्वजारोहरण किया। इसके बाद सीनेट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायमूर्ति अरुण टंडन, शिक्षक प्रो. एआर सिद्दीकी, प्रो. सवींद्र सिंह आदि को कुलपति ने सम्मानित किया। साथ ही कुलपति ने श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. उत्तम सिंह की पुस्तक का विमोचन किया। वहीं, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने ध्वजारोहण किया।
उन्होंने कहा कि यह ऐसा दिवस है, जिस दिन देश की एक आधुनिक नींव रखी गई। इस मौके पर कुलकसचिव प्रो. जीएस शुक्ल, वित्त अधिकारी एसपी सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जीके द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इविवि के संघटक महाविद्यालय राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रंजना त्रिपाठी ने ध्वजारोहरण किया। पिछले दिनों हुईं तमाम प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस मौके पर पुरस्कृत भी किया गया। वहीं, बालसन चौराहे पर स्थित डीसी छात्रावास में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘देश की आजादी में दलित क्रांतिकारियों की भूमिका एवं आज के परिवेश में दलित छात्रों की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बारा के विधायक अजय भारती और सोरांव के पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र नेता सुनील कुमार ने किया। इसके अलावा केपी ट्रेनिंग कॉलेज में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. नमिता साहू आदि मौजूद रहीं।
गणतंत्र दिवस पर मुनिरबा के छात्र-छात्राओं की ओर से चंद्रशेखर आजाद पार्क में फ्लैश मॉब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत ‘चक दे इंडिया’ और ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। इस देखने के लिए वहां बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने अपने इस प्रदर्शन से जमकर तालियां बटोरीं। इस धमाकेदार प्रस्तुति में शिवांगी अग्रवाल, सौरभ, मोहिनी, जया, अंजुमन, अपूर्व, हनिफा रहमान, आशुतोष, आशीष, राहुल का विशेष योगदान रहा।
गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को हाईकोर्ट तथा विभिन्न सरकारी विभागों में झंडारोहण कर अफसरों और कर्मचारियों ने राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाबासाहब भोसले ने ध्वजारोहण किया। इस मोके पर अन्य न्यायमूर्ति, बार के सदस्य, अफसर आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झण्डा फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्हाेंने स्वतंत्रता सेनानियों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
कहा कि पुलिस के जवान शहर की सुरक्षा मुस्तैदी से करते हुए अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। समारोह में सांस्कृतिक आयोजन भी हुए। उप मुख्यमंत्री ने नागरिक सुरक्षा कोर के डिप्टी चीफ सरदार अजीत सिंह, घटना नियंत्रण अधिकारी रविशंकर द्विवेदी, एलके अहेरवार, धर्मेंद्र निषाद, रौनक गुप्ता, मो.याकूब, पुनीत कुशवाहा को सम्मानित किया। मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कमिश्नरी, कलेक्ट्रेट डीएम सुहास एलवाई ने कलेक्ट्रेट में झण्डा फहराया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को शाल वितरत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अफसरों और कर्मचारियों को ईमानदारी तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान की शपथ दिलाई गई। अपर मण्डलायुक्त प्रशासन अखिलेश ओझा ने स्वयं की लिखीं कविताएं सुनाकर लोगों में देश भक्ति का जोश भरा। उप निदेशक सूचना डॉ. संजय राय ने संचालन किया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त पीके अग्रवाल, संतोष साहू, संजीव सोनकर, सोनू सोनकर, सुनील भारती, अरूण विनोद आदि शामिल रहे। आयकर भवन में आयोजित समारोह में प्रधान आयकर आयुक्त सुबचन राम ने विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उन्होंने गौरवशाली इतिहास को संजोए रखने की सीख दी।
कार्यक्रम में आयकर अधिकारी सर्चिल कुमार समेत अनेक अफसर, कर्मचारी आदि मौजूद रहे। जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, वालेंटियर्स की ओर से आयोजित समारोह में पूर्व कमिश्नर आरएस वर्मा ने झण्डारोहण किया। सीओ संगम अशोक कुमार सिंह सी.ओ. संगम क्षेत्र विशिष्ट अतिथि थे। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अभियन्ता के अंतर्गत मेला प्रशासन कैंप से रैली निकाली गई। एसडीएम मेला राजीव राय ने हरी झंडी दिखाई। सीडीओ सैमुअल पॉल एन. की अगुवाई में समिति की ओर से चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में फल एवं मिष्ठान वितरित किए गए। मेला प्रशासन के शिविर में नागेन्द्र सिंह ने जादू दिखाकर लोगों का मनोरंजन करने के साथ विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। आयोजन में सचिव सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, जिला स्वच्छता प्रेरक गौरव श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, दीपक तिवारी, विपिन कुमार, गीता अग्निहोत्री, प्रिया अरोरा आदि की महत्वपूर्ण मुख्य भूमिका रही।
शहर के विभिन्न विद्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया है। इस दौरान विद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्वायज हाईस्कूल एंड कॉलेज में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं कॉलेज पुरा छात्र डॉ.नीरज श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद कॉलेज कैप्टन प्रत्यक्ष कपूर ने छात्रों को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने 36 वर्ष पूर्व विद्यालय में बिताए पलों को याद किया। इस दौरान नर्सरी, प्रेप, कक्षा एक, दो एवं चार के छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डीए ल्यूक ने अतिथियों का स्वागत किया। आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट में बिग्रेडियर एके त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी मानसिक और शारीरिक क्षमता का सर्वोत्तम प्रयोग करके देश का समग्र एवं सर्वांगीण विकास कर सकते है। विशिष्ट अतिथि कर्नल अंशू खरे एवं कर्नल एएन भट्टाचार्या थे। प्रधानाचार्या नीना शंकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट में प्रधानाचार्या शालिनी दीक्षित की मौजूदगी में सबसे कम आयु की छात्रा एवं सबसे अधिक आयु की अध्यापिका ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या ने वरिष्ठ अध्यापिका को सम्मानित भी किया। संचालन छात्रा अंजलि मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.चंद्रमौलि त्रिपाठी ने किया।
केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट में प्राचार्य डॉ.वंश बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र की महत्ता बताई। प्राथमिक संभाग के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें शिक्षक कृष्ण कुमार तिवारी, आनंद कुमार त्रिपाठी, शिव कुमार, समीर शुक्ल आदि ने सहयोग किया। गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज में मुख्य अतिथि पी सेतना ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या डॉ.विनीता इसूबियस ने राष्ट्र निर्माण में छात्राओं की भूमिक पर जोर देते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी ही देश का भविष्य है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे छात्राओं को नैतिक जिम्मेदारी निर्वहन करने के लिए तैयार करें।
हमीदिया गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्या शमीम बानो ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने भाषण, नृत्य, गीता आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गंगागुरुकुलम में ध्वजारोहण के बाद हुए कार्यक्रम में सचिव प्रो.कृष्णा गुप्ता ने कहा कि शिक्षा को ही हमें सर्वथा अपने जीवन के केंद्र में रखना चाहिए। प्रधानाचार्या अल्पना डे ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौकेपर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन छात्रा श्रेया त्रिपाठी एवं इशिता द्विवेदी ने किया। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में मुख्य अतिथि डॉ.एपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता पदमकांत द्विवेदी ने की, जबकि अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र ने किया। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज गंगापूरी रसूलाबाद में मुख्य अतिथि अव्यक्त राम मिश्र, प्रबंधन समिति केसदस्य मुन्ना लाल, रितु द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ आचार्य संजीव चतुर्वेदी एवं संचालन सरोज सिंह ने किया।
सेंट जोसेफ कॉलेज में विधायक हर्षवर्धन वाजपेई ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान एवं बाइबिल पाठ हुआ। प्रधानाचार्य फादर रॉल्फी डिसूजा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कॉलेज कैप्टन यशस्वी राज के नेतृत्व में मार्चपास्ट हुई। एलकेजी के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें उप प्रधानाचार्य फादर सगायानाथन, हेड मास्टर फादर टाइटस लोबो आदि मौजूद थे। सेंट जोसेफ गर्ल्स विंग में प्रबंधक फादर मनोज डिसूजा ने ध्वजारोहण किया। सेंट जोसेफ स्कूल नैनी में मुख्य अतिथि डॉ.बी पॉल ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट निकाला। स्वागत गीत समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य फादर जैकब बोना डिसूजा ने मुख्य अतिथि को मोमेंट भेंट किया। सेंट मेरीज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि फादर संतोष सेबस्टियन ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने देशभक्ति से ओपप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रबंधक सिस्टर रजनी, प्रधानाचार्या सिस्टर मेरिएट, उप प्रधानाचार्या सिस्टर मारथा, हेड मिस्ट्रेस नमिता आदि मौजूद थीं। विद्या वाहिनी विद्यालय में प्रधानाचार्या नंदिनी वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वाईएमसीए सेंटेनरी स्कूल एंड कॉलेज में प्रधानाचार्या रीमा मसीह ने ध्वजारोहण किया। कक्षा के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस पर विचार व्यक्त किए। हिन्दी एवं अंग्रेजी समूहगान हुआ। कॉलेज कैप्टन ओजस्वी गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।
एमएल कॉन्वेंट समूह के विद्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। करेली में प्रधानाचार्या, स्वाति चड्ढा, अल्लापुर में प्रधानाचार्या श्यामलता यादव, मेंहदौरी में प्रधानाचार्या रश्मि गुप्ता एवं करेलाबाग में प्रधानाचार्या निमिषा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समूह के अध्यक्ष पुनीत वर्मा ने देश के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठावान बने रहे का आह्वान किया। नैनी स्थित माधव ज्ञान केंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज में अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि डॉ.नीरज अग्रवाल एवं अध्यक्ष महेंद्र सिंह थे। अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने कराया। पतंजलि ऋषिकुल में मुख्य अतिथि रवींद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या मोनिका दत्ता ने मुख्य अतिथि समेत यशोवर्धन गुप्ता, मधुकर गुणे का स्वागत किया। हेड ब्वाय श्रेय पांडेय ने लक्ष्य 2025 की तस्वीर प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक अपर्णा मन्ना ने किया।
इलाहाबाद पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में निदेशक राजीव मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सीरियल अशोका के कलाकार सिद्धार्थ निगम अपनी मां विभा निगम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें चेयरमैन विजय नारायण पांडेय, प्रबंधक मधु पांडेय प्रधानाध्यापिका अनिता मिश्रा आदि मौजूद थीं। देव प्रयाग स्कूल एवं कॉलेज में अध्यक्ष डॉ.शोभित रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने समूहगान समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा 11 की छात्रा प्रिंसी मिश्रा एवं हर्ष केसरवानी ने विचार व्यक्त किए। कक्षा तीन से पांच के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या अनिता इमैनुअल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। न्याय नगर पब्लिक स्कूल हवेलया झूंसी में ध्वजारोहण के बाद हेड ब्वाय ऋतिक शर्मा एवं हेड गर्ल श्रेया यादव ने नेतृत्व में मार्चपास्ट हुआ। निकिता गुप्ता, रुखसार परवीन समेत अन्य शिक्षिकों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। शिक्षिका सीमा टंडन, इरम सिद्दीकी, शक्ति सक्सेना, अलका त्रिपाठी, शेखर चक्रवर्ती ने भाषण के जरिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या सुपर्णा राय ने देश के विकास एवं प्रगति पर चर्चा की। उप प्रधानाचार्या बुशरा मुस्तफा ने संविधान केमहत्व पर चर्चा की।
रसूलाबाद स्थित गंगा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक अमित द्विवेदी, प्रधानाचार्य विजय शंकर त्रिपाठी, संचालक पूजा द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश मूक बधिर विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ.केएन मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि देश का संविधान सर्वोपरि है और हमें इसकी रक्षा एवं अनुपालन करना चाहिए। इसका सांकेतिक रूपांतरण संजय कुमार सिंह ने किया। इसमें कमल कांत पांडेय, संदेश मिश्र, पूनम पांडेय, शेष नारायण मिश्र, त्रिलोक नाथ मिश्र आदि मौजूद थे। मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या शुभा वाशिंगटन ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने गीत, भाषण, कविता पाठ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्काउट गाइड की 18 छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए मैडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में ध्वजारोहण के बाद सचिव प्रो.कृष्णा गुुप्ता, पुरा छात्र लेफ्टिनेंट प्रभात सिंह, यूएनओ के यूनिट डब्ल्यूएचओ के जोनल अधिकारी सतीश मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य एवं निदेशक यूएन मिश्रा ने विद्यार्थियों की परेड का निरीक्षण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, लघुनाटिका, नृत्य, कविता, फैंसी ड्रेस शो आदि प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगों ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में संत शिवाजी एवं मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण अग्रवाल की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मैथ्य, साइंस, हैरिटेज एवं प्रकृति हाउस तथा एनसीसी एवं स्काउट कैडेट्स ने मार्चपास्ट निकाली। प्रधानाचार्या रविंदर बिरदी एवं प्रबंधक श्रीभगवान पांडेय ने अतिथियों का सम्मान किया। श्रीनारायण आश्रम बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में संत शिवाजी एवं संत स्मृति द्वारा पूजन के बाद मुख्य अतिथि अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ.वीके सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या विभा मिश्रा धन्यवाद ज्ञापन किया। बाल विद्या मंदिर मॉडल स्कूल, यादगारे हुसैन इंटर कॉलेज, बेथनी कॉन्वेंट स्कूल नैनी, एसएसएन स्कूल, डॉ.कैलाश नाथ काटजू इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल कालिंदीपुरम, श्री राधारमण महिला हायर सेकेंड्री स्कूल, दिव्याभा इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज, गंगा बाल विद्या मंदिर आदि में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
राज अंध विद्यालय के बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर दिव्यांग जागरूकता रैली निकाली। ड्रम, नगाड़े एवं शहनाई की धुन के बीच रैली विद्यालय से शुरू होकर सुभाष चौराहा तक गई। इस दौरान बच्चे हाथों में दिव्यांगों से संबंधित नारे लिखी तख्यितां भी लिए हुए थे। रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य कुंदन लाल ने किया। रैली के बाद विद्यालय में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।