फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2024 : गणतंत्र दिवस पर याद किए गए अमर शहीद, डिप्टी सीएम केशव ने पुलिस लाइन में ली सलामी

Fri, 26 Jan 2024 12:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस लाइंस के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम मे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने परेड की सलामी लेते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने को विभिन्न पदक और पुरस्कारों से सम्मानित किया।
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में सुबह ध्वजारोहण किया गया। अमर शहीदों को श्रद्धंजलि देते हुए उनके योगदानों को याद किया गया। अमर शहीद चंद्रशेकर आजाद पार्क को विधिवत सजाया गया था। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही।








दिन भर आजाद को नमन करने का दौर चलता रहा। सुबह पार्क से क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। पार्क मे विविध सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी तरह सुभाष चौराहे पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके त्याग, बलिदान और देशभक्ति की भावना को याद किया गया। 
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस लाइन में परेड करते सिपाही। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइंस के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम मे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने परेड की सलामी लेते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने को विभिन्न पदक और पुरस्कारों से सम्मानित किया। यहां पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण देशभक्ति मय हो गया था। केशव ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का बखान किया। देश कि एकता और अखंडता के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।





विज्ञापन

3 of 7
माघ मेेले में ध्वजारोहण करते साधु संत। - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय, इलहाबाद हाईकोर्ट, एनसीआर रेलवे, बेसिक शिक्षा परिषद, पुलिस मुख्यालय, माध्यमिक और उच्च शिक्षा परिषद, एजी आफिस, यूपी बोर्ड. नगर निगम, प्रयागराज विकास प्राधिकरण आदि स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। माघ मेले में कल्पवासी शिविरों और साधु संतों के शिविरों मे भी गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। संगम तट पर भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन किया। यहां पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। 

4 of 7
हिमाचल से माघ मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने फहराया तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माघ मेले में लहराया तिरंगा







 
गणतंत्र दिवस पर माघमेला में हिमाचल प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने तिरंगा फहराया। भारत भ्रमण पर निकला हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को संगम पहुंचा। यहां पर संगम स्नन के बाद जत्थे ने गणतंत्र दिवस मनाते हुए झंंडा फहराया। साधु संतों से जाकर शिविर मे मिले। इसके बाद श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन करने के बाद वह रवाना हुए। 
विज्ञापन

5 of 7
परेड की सलामी लेते एनसीआर के महाप्रबंधक। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर महाप्रबंधक रविंद्र गोयल ने झंडा रोहण करने के साथ परेड की सलामी ली । इस मौके पर वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम की आयोजित हुए।
विज्ञापन

6 of 7
नगर निगम में महापौर ने छात्राओं को किया पुरस्कृत। - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम में महापौर ने किया ध्वजारोहण

नगर निगम प्रयागराज द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने निगम परिसर में ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत महिला शिल्पाभवन की छात्राओं द्वारा गीत गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के बाद नगर आयुक्त चन्द्र मोहन गर्ग और पार्षदों ने अपने-अपने विचार रखे।








महापौर ने कहा कि स्वच्छता की जागरूकता की मशाल सभी में पैदा होने चाहिए, हमारे भारत में जहां स्वच्छता होती है, वहां पर ईश्वर निवास करते हैं, इस प्रथा को माना जाता है, इसलिए हमें भी स्वच्छता को अपनाना चाहिए। इसकी शुरुआत हमें और आपको मिलकर करनी होगी। जिससे कि हमारा पूरा देश साफ सुथरा हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माघ मेले में साथु-संतों ने फहराया तिरंगा
 
गणतंत्र दिवस के मौके पर माघ मेले में मध्य प्रदेश सनातन धर्म संघ हनुमना मऊगंज के पंडाल शिविर सेक्टर पांच ओल्ड जी टी रोड अन्नपूर्णा चौराहा स्थित मध्य प्रदेश सनातन धर्म संघ हनुमना मऊगंज में महंत डॉ कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य कौशल जी महाराज राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय श्री रामानुज वैष्णव समिति आचार्य बाड़ा प्रयागराज ने समारोह पूर्वक झंडा वंदन किया। समिति के अध्यक्ष श्री स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य, उपाध्यक्ष श्री स्वामी शालिग्रामाचार्य, श्री स्वामी सारंग धराचार्य, प्रचार मंत्री मधुसूदनाचार्य, स्वामी विष्णुप्रपनाचार्य, स्वामी श्रीधराचार्य, श्री स्वामी देवाचार्य, श्री स्वामी आचार्य नागेश, श्री स्वामी बिश्वदेवाचार्य, श्री स्वामी ,सत्यनारायणाचार्य, श्री स्वामी भास्कराचार्य, श्री स्वामी सुदर्शनाचार्य, श्री स्वामी रामनारायणाचार्य, श्री स्वामी धर्म दासाचार्य, रंगनाथाचार्य रंजन, श्री स्वामी राघवेन्द्राचार्य. श्री स्वामी वशिष्ठाचार्य, श्री स्वामी महादेव सनातन धर्म संघ हनुमना के भारी संख्या में कल्पवासियों की उपस्थिति तथा सेक्टर पांच के सभी कर्मचारियों स्वास्थ्य शिविर के कर्मचारियों की उपस्थिति थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें