फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर यौन शोषण में शिक्षक पर रिपोर्ट

Sat, 01 Jun 2019 06:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
विज्ञापन
कर्नलगंज के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। तब जाकर आरोपी शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस का ेकहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली युवती कर्नलगंज के शुतुरखाना में किराये पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तेयारी कर रही थी। 2015 में उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले देवरिया निवासी नर्वदेश्वर गुप्ता से हुई, जो मौजूदा समय में गोरखपुर में इंटर कॉलेज में सहायक शिक्षक है। आरोप है कि 2017 में शादी का झांसा देकर अपने कमरे में ले जाकर यौन शोषण किया। यही नहीं शादी के नाम पर उसका कई बार शोषण किया।

मार्च में जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने इंकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर भी गई लेकिन वहां उसके परिजनों ने भी उसे धमकी दी। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी शिक्षके के साथ ही उसके पांच परिजनों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें