कोरांव। भागीरथी गेस्ट हाउस में अयोजित बिरसा मुंडा का शहादत दिवस, संवाद
भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन और जमींदारी प्रथा के विरोध में आंदोलन खड़ा किया था। उनके साथ लाखों लोगों ने शहादत दी थी। उक्त बातें कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील परमार ने मंगलवार को भागीरथी गेस्ट हाउस में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस में कही।
इस मौके पर अशोक सिंह पटेल, आनंद प्रकाश उर्फ बबलू शुक्ला, गायत्री प्रसाद तिवारी, शंकर लाल कोल, अरुण तिवारी, डॉ. विजेंद्र करवाल, हंसराज कोल, रामनारायण मौर्य और राम प्रवेश कुशवाहा आदि रहे।