मंसूराबाद में हस्ताक्षर अभियान चलाते कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।
देश की धरोहर को पूंजीपतियों से बचाने के लिए मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। मंगलवार को आयोजित बैठक का नेतृत्व पीसीसी सदस्य आशीष पांडेय और अध्यक्षता गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद ने की।
अशफाक अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंगलों को कटवा कर उद्योगपतियों के हाथों बेचना चाहते हैं। इससे तमाम विसंगतियों के साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। वहीं, बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर विनोद तिवारी, रणजीत मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, तीर्थ राज शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, अनिल पाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।