Prayagraj News : लेटे हनुमान मंदिर से तेजी से घट रहा जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह 1496 परिवार के कुल 7185 लोग शिविरों में थे। वहीं शाम को संख्या घटकर 5626 हो गई। शहर के 17 शिविरों में सुबह के समय 1325 परिवार के 6296 लोग मौजूद रहे। वहीं शाम को 1010 परिवार के 4738 लोग मौजूद रहे।
मीरापुर के डीएवी इंटर कॉलेज, कटघर के जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, सलोरी के ईश्वर शरण, करैलाबाग के उप्रा विद्यालय तथा वाईपीईएम इंटरनेशनल स्कूल के सभी शरणार्थी अपने घरों के लिए लौट गए हैं। इस तरह से अब 13 शिविरों में शरणार्थी मौजूद हैं। बाढ़ क्षेत्र में प्रशासन की ओर से लगाई गईं नावों की संख्या भी 262 से घटकर 59 रह गई है।
Prayagraj News : तेजी से घट रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला।
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे डीएम, सफाई पर जोर
डीएम संजय कुमार खत्री ने बृहस्पतिवार को सर्कुलर रोड, राजपुर आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उनका सफाई, कीटनाशकों का छिड़काव, इलाज आदि विशेष जोर रहा। इस बाबत उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से लगाई टीमों की सूची मांगी। साथ ही जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बिजली विभाग के एसडीओ के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई तथा वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएस वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह, सीएमओ नानक सरन आदि मौजूद रहे।