पुलिस ने दर्ज किया परिजनों का बयान
प्रयागराज। फाफामऊ थाना क्षेत्र की गर्भवती युवती को झोलाछाप के पास छोड़ने का मामला उजागर होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। रविवार को फाफामऊ पुलिस ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज किया। वहीं, अस्पताल में भी पुलिस पहुंची। पता चला कि तथाकथित प्रेमी ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। फाफामऊ थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को लिखित में तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि युवती के उपचार में कोई कमी न हो। साथ ही उसकी मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि उसके स्वास्थ्य पर चिकित्सक निगरानी बनाए रखें। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी