फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri News : महाशिवरात्रि पर मनकामेश्वर समेत सभी मंदिरों में उमड़ा भक्तों का रेला, गूंजते रहे जयकारे

Sun, 15 Feb 2026 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

देवाधिदेव महादेव की अराधना के महापर्व महाशिवरात्रि पर संगमनगरी में भोले भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर और अरैली में स्थित श्री सोमेश्वर महादेव समेत सभी शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर श्री मनकामेश्वर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवाधिदेव महादेव की अराधना के महापर्व महाशिवरात्रि पर संगमनगरी में भोले भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर और अरैली में स्थित श्री सोमेश्वर महादेव समेत सभी शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भोर से ही पूजन अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की सर्वाधिक भीड़ लगी रही। मान्यता है कि वनवास काल के दौरान भगवान श्री राम ने इनकी पूजा की थी। संगम क्षेत्र में होने के कारण सर्वाधिक भीड़ का दबाव इसी मंदिर पर रहता है। यहां सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। 

विज्ञापन


जलाभिषेक के लिए घंटों खड़े रहे कतार में

श्री मनकामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्त घंटों कतार में खड़े रहे। भक्तों ने गंगा जल, शहद, दूध, पंचामृत, जौ, बैर, आम के बौर, गेहूं की बाली, रोली, धतूरा, भांग, बेल बत्र, तिल, घी, शक्कर, दही, मंदार, दूर्वा, पान का पता, सुपाड़ी, लौंग, इलायची और अबीर का अर्पण किया। भोर से ही शुरू हुई भोले की अराधना दिन भर चलती रही। चौफटका स्थित श्री अनंत माधव स्थित शिव मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। यहां पर भक्तों ने भगवान शिव के साथ देवगिरि हनुमानजी के दर्शन पूजन भी किए। मंदिर पर भक्तों को ठंडाई का प्रसाद वितरण किया गया। 

विज्ञापन

अनंत माधव स्थित शिव मंदिर में भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
अनंत माधव शिव मंदिर पर उमड़ी भीड़

कानपुर रोड पर चौफटका स्थित श्री अनंत माधव मंदिर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पर सुबह से ही भीड़ है। मंदिर परिसर में ही फूल, माला, धतूरा और मदार के दुकाने लगी हैं। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ भक्त दर्शन पूजन कर रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें