फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड नौवी, ग्यारहवीं की पंजीकरण पांच अगस्त तक

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: पांच अगस्त तक नौवीं, 11वीं का पंजीकरण
विज्ञापन

0 2021 बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अग्रिम पंजीकरण की तिथि घोषित की
0 पंजीकरण वेबसाइट 11 जुलाई से अंतिम तिथि तक रहेगी क्रियाशील, पूरा कार्यक्रम जारी
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों एवं 2020 की कृषि भाग-एक की परीक्षा में शामिल होने वाले ग्यारहवीं के विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण शुरू कर दिया है। बोर्ड की ओर से अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है। सोमवार को सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त तय की है। सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पंजीकरण वेबसाइट 11 जुलाई से शुरू होकर अंतिम तिथि पांच अगस्त तक क्रियाशील रहेगी।
25 अगस्त तक जमा होगा पंजीकरण शुल्क
0 बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल परीक्षा पास करने वाले छात्रों के ग्यारहवीं में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की गई है। बोर्ड की ओर से यह सुविधा हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा पास एवं स्क्रूटनी के बाद हाईस्कूल परीक्षा पास अभ्यर्थी ग्यारहवीं में 20 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

0 बोर्ड सचिव के अनुसार प्रधानाचार्य 25 अगस्त की रात 12 बजे तक विद्यार्थियों से 50 रुपये पंजीकरण शुल्क चालान के जरिए कोषागार में जमा कर सकेंगे। स्कूल वाले जमा पंजीकरण शुल्क की सूचना और विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण को वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

पंजीकरण का पूरा कार्यक्रम जारी
यूपी बोर्ड सचिव के अनुसार 26 अगस्त से पांच सितंबर के बीच स्कूलों के प्रधानाचार्य वेबसाइट पर अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरणों की चेकलिस्ट उनके नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि की ठीक से जांच करेंगे। जांच के बाद विद्यार्थियों के विवरण में किसी भी तरह का बदलाव छह से 20 सितंबर की रात 12 बजे तक किया जा सकेगा। संशोधन के बाद प्रधानाचार्य विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और ट्रेजरी की एक प्रति 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें