फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय में 18 अतिथि प्रवक्ताओं की होगी भर्ती

विज्ञापन
Recruitment of 18 guest spokespersons at State University
विज्ञापन
राज्य विवि में 18 अतिथि प्रवक्ताओं की होगी भर्ती
विज्ञापन

0 विज्ञापन जारी, 13 एवं 15 जुलाई को साक्षात्कार
0 12 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन फॉर्म
प्रयागराज, 8 जुलाई। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में 18 अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती की जाएगी। इसके लिए इविवि प्रशासन ने विज्ञापन जारी कर दिया है। इंटरव्यू 13 एवं 15 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे।
राज्य विवि परिसर में परास्नातक के छह पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पठन-पाठन की उचित व्यवस्था के लिए कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने प्रत्येक विषय में तीन-तीन अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती का निर्णय लिया है। अतिथि प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन 12 जुलाई को शाम पांच बजे तक कुलसचिव कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। साक्षात्कार से पूर्व सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये एवं एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये साक्षात्कार शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड के माध्यम से वित्त विभाग में स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

उपकुलसचिव दीप्ति मिश्रा के अनुसार एमए हिंदी, वाणिज्य एवं प्राचीन इतिहास विषय में अतिथि प्रवक्ता की भर्ती के लिए इंटरव्यू 13 जुलाई ओर समाज कार्य, अर्थशास्त्र एवं राजनीतिशास्त्र का साक्षात्कार 15 जुलाई को सुबह 11 बजे से कुलपति कक्ष में संपन्न होगा। अभ्यर्थियों को सुबह 9.30 बजे मूल प्रपत्रों एवं उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना है। इससे संबंधित विस्तृत विवरण राज्य विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

00
डेबिट कार्ड से भी लिया जाएगा प्रवेश शुल्क
- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसलिंग नौ जुलाई से शुरू होने जा रही है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने छात्र हित में निर्णय लिया है कि प्रवेश शुल्क डिमांड ड्राफ के अलावा क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से भी जमा किए जाएंगे। छात्र अपनी सुविधानुसार डिमांड ड्राफ्ट या कार्ड से भुगतान कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें