ये था पूरा मामला
बमरौली निवासी प्रदीप पांडे को डेंगू पीड़ित होने के बाद झलवा के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में 14 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। जहां 16 अक्टूबर को प्लेटलेट्स 17 हजार पहुंचने पर मरीज को तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाया गया। वहीं प्लेटलेट्स चढ़ाते वक्त मरीज की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद अस्पताल मरीज को अपने यहां से रेफर कर दिया। वहीं 19 अक्टूबर को मरीज की मौत हो गई।
जिसके बाद मृतक प्रदीप पांडे के साले सौरभ त्रिपाठी ने ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर आरोप लगाया कि प्लेटलेट्स की जगह मरीज को मुसम्बी का जूस चढ़ा दिया गया। जिससे मरीज की नसें फट गईं और उसकी मौत हो गई। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो डिप्टी सीएम ने अस्पताल को सील करने का आदेश जारी करते हुए मामले में जांच के आदेश दे दिए।