फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में प्रशिक्षक के 45 पदों पर होगी भर्ती, परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम होगा चयन

Fri, 22 Dec 2023 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी विस्तृत विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2024, आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन/प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा-2023 के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परीक्षा के तहत उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में प्रशिक्षक के 45 पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी विस्तृत विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2024, आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) को अनिवार्य किया गया है। बिना ओटीआर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रशिक्षक के जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें प्रशिक्षक बांस और बेंत का एक पद, मधुमक्खी पालन के सात, कुम्हारी के दो, हस्तनिर्मित कागज का एक, खाद्य संरक्षण के दो, ग्रामीण तेल के छह, अनाज, फसल और दाल प्रसंस्करण के तीन, खादी के छह, कंबल का एक, अखाद्य तेल एवं साबुन के छह, माचिस एवं अगरबत्ती के तीन, लोहारी/बढ़ईगीरी के तीन और प्रशिक्षक चर्म का एक पद शामिल हैं।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी। केवल वही अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए बुलाए जाएंगे, जो लिखित परीक्षा में सफल होंगे। साक्षात्कार में पदों की संख्या के मुकाबले तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच साक्षात्कार के समय होगी। परिस्थितियों के अनुसार पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा योजना

पूरी परीक्षा 850 अंकों की होगी। लिखित परीक्षा 750 अंकों और इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। लिखित परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। प्रश्नपत्राें को हल करने के लिए ढाई-ढाई घंटे का वक्त मिलेगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र 350 अंकों का होगा और दोनों प्रश्नपत्रों में 120-120 सवाल पूछे जाएंगे। पहले और दूसरे प्रश्नपत्र में सामान्य हिंदी के 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न तीन-तीन अंकों का होगा। वहीं, मुख्य विषय से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न तीन-तीन अंकों का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें