prayagraj news : एसआरएन के जूनियर डाक्टरों ने रेप के आरोप के खिलाफ मेडिकल कॉलेज तक मौन जुलूस निकाला।
- फोटो : prayagraj
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में एक महिला मरीज से दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के विरोध में मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला और मामले को बेवजह तूल देने पर चेताया कि यदि डॉक्टरों पर झूठे आरोप लगते रहे तो भविष्य में चिकित्सक कार्य करने में असमर्थ होंगे।
दरअसल विगत दो जून को एक शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें एक महिला मरीज के भाई ने अस्पताल में बहन के साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगाया था। मामले की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने पांच सदस्यीय कमेटी बना दी। इस कमेटी में डॉ. वत्सला मिश्रा, डॉ. अजय सक्सेना, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. अमृता चौरसिया और डॉ. अर्चना कौल को शामिल किया गया था। कमेटी ने जांच में पाया कि युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप झूठा था।
prayagraj news : एसआरएन के जूनियर डाक्टरों ने रेप के आरोप के खिलाफ मेडिकल कॉलेज तक मौन जुलूस निकाला।
prayagraj news : एसआरएन के जूनियर डाक्टरों ने रेप के आरोप के खिलाफ मेडिकल कॉलेज तक मौन जुलूस निकाला।
- फोटो : prayagraj news
इस मामले को लेकर सोमवार की शाम मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के गेट तक निकाले गए मार्च में छात्रों ने एसआरएन में भर्ती महिला के साथ रेप की घटना को गलत बताया। कहा कि महिला गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती हुई थी। तमाम जांच के बाद वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उसकी सर्जरी की गई।
prayagraj news : एसआरएन के जूनियर डाक्टरों ने रेप के आरोप के खिलाफ मेडिकल कॉलेज तक मौन जुलूस निकाला।
- फोटो : prayagraj
महिला के दूर के रिश्तेदार के द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी ने महिला के साथ रेप होने की घटना को झूठा बताया। आरोप बेबुनियाद साबित होने के बावजूद कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए डॉक्टर्स समुदाय को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे समाज में डॉक्टर्स के प्रति नकारात्मक संदेश जा रहा है। एमबीबीएस छात्रों ने कहा कि इस तरह से डॉक्टर्स पर निराधार आरोप लगते रहे तो आने वाले दिनों में वे पूरी क्षमता के साथ काम करने में असमर्थ होंगे। इसके पूर्व एमबीबीएस छात्रों ने इस मामले में सुबह हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
prayagraj news : एसआरएन में रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : prayagraj
एसआरएन में युवती से बलात्कार का आरोप, सपा का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
एसआरएन में भर्ती युवती के साथ बलात्कार के आरोप को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। रोक के बावजूद इस तरह से कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन से अफसर सकते में आ गए और फोर्स बुला ली गई। कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखाने और जांच की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे की वार्ता के बाद भी कार्यकर्ता वहीं डटे रहे। मेडिकल कालेज के प्राचार्य के साथ वार्ता के आश्वासन के बाद वे माने। धरना-प्रदर्शन में युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव, पीड़ित का रिश्तेदार संदीप मोदनवाल, अंकित भीम, सागर निषाद, उज्जवल यादव, नितिन निषाद आदि शामिल रहे। सपा नेता डॉ.ऋचा सिंह, मंजू पाठक ने भी आईजी से वार्ता की और एफआईआर लिखाकर जांच कराने की मांग की। ऋचा सिंह के अनुसार आईजी का कहना था कि युवती के होश में आने और उसके बयान के बाद ही मुकदमा लिखा जाएगा। इस पर भी ऋचा ने आपत्ति जताई।