चार बेटियों से यौन शोषण के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने आरोपी पिता को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मंगलवार को बड़ी बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया गया।
इंस्पेक्टर अनिल वर्मा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2017 से उसके साथ शोषण हो रहा था। उस समय वह नाबालिग थी, इसलिए पॉक्सो की धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।