थाना क्षेत्र के बसरिया गांव के समीप से गुजरी दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के पास शौच के लिए गए दिव्यांग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। 28 वर्षीय सुनील कुमार पटेल पुत्र राजमणि निवासी बसरिया थाना करछना सोमवार की रात रेलवे पटरी के पास शौच करने के लिए गया था। अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।