फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटियामारी में 64 लोगों पर एफआईआर,276 कनेक्शन कटे

विज्ञापन
Rambagh Electricity theft
विज्ञापन
रामबाग डिवीजन ने प्रवर्तन दल की मदद से बिजली चोरी के खिलाफ अभियान
विज्ञापन

प्रयागराज। बिजली चोरी रोकने व बकाये की वसूली के लिए शनिवार को व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान विरोधों के बीच 276 कनेक्शन काटे गए। रामबाग खंड में बड़े पैमाने पर कटियामारी पकड़ी गई। बिजली चोरी के आरोप में कटरा व कीडगंज समेत आधा दर्जन इलाकों में 64 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

रामबाग विद्युत वितरण डिवीजन में प्रवर्तन दल प्रभारी जनार्दन यादव के साथ एसडीओ गऊघाट नितिन बरनवाल, एसडीओ फोर्ट रोड शुभम मिश्र व एसडीओ अतुल गौतम की टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कृष्णा नगर, मनमोहन नगर, खलासी लाइन, कीडगंज में 59 जगहों पर कटियामारी पकड़ी गई। इन जगहों पर करीब 150 किलोवाट बिजली चोरी की जा रही थी। एक्सईएन आरके वर्मा ने बताया कि कुछ कनेक्शन जो पहले काटे गए थे, उनको फिर से जोड़कर चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह टैगोरटाउन में चलाए गए अभियान में 52 कनेक्शन काटे गए। कटरा समेत पांच जगहों पर कटियामारी पकड़ी गई। इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसी तरह बम्हरौली में 82 कनेक्शन काटे गए। जबकि कल्याणी देवी डिवीजन में बकाया अदा न करने पर 142 कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें