फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामानंद नगर में बंद मकान से उठीं लपटें, मची अफरातफरी

Tue, 23 Jan 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अल्लापुर थाना क्षेत्र के रामानंद नगर में सोमवार की दोपहर बाद बंद मकान से आग की लपटें उठने पर अफरातफरी मच गई। आग तब लगी जब घर वाले ताला बंद कर सरस्वती पूजा में हिस्सा लेने के लिए डीआरएम कार्यालय गए थे। डायल-100 पर सूचना देने के बाद भी दमकल नहीं पहुंचा। एसएसपी आकाश कुलहरि से जब लोगों ने बात की तब फायर बिग्रेड पहुंची। तबतक मुहल्ले वाले आग पर काबू पा चुके थे। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


रामानंद नगर स्थित रेलवे के सेवानिवृत्त सीनियर एकाउंटेंट आलोक कुमार गांगुली के घर में दोपहर 3:45 बजे के आसपास आग लगी। उस मकान पर ताला लगा हुआ था और घर वाले सरस्वती पूजन समारोह में शामिल होने गए थे। आलोक ने बताया कि डीआरएम ऑफिस में सरस्वती पूजा थी। वह अपनी पत्नी काकुली गांगुली और पुत्री मधुलिका के साथ डीआरएम ऑफिस के लिए निकले थे। करीब आधे घंटे बाद पड़ोसी आलोक मुखर्जी ने फोन पर घर में आग लगने की जानकारी दी। पूजा छोड़कर वह पत्नी, पुत्री के साथ घर पहुंचे तो सैकड़ों तमाशबीनों की भीड़ लगी थी। लोग उनके घर का ताला तोड़ कर बाल्टी-डिब्बे से पानी की बौछार कर आग बुझा रहे थे। इस घटना में स्कूटर के अलावा दो वाशिंग मशीन और अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गया। पड़ोस के एडवोकेट संजय मिश्र ने बताया कि डायल -100 पर सूचना देने के बाद भी दमकल नहीं पहुंचा। अंत में परेशान होकर एसएसपी को फोन करना पड़ा। दमकल घटना के डेढ़ घंटे बाद जब पहुंचा तब तक आग मुहल्ले वालों की मदद से बुझाई जा चुकी थी। आलोक के घर के दरवाजे के पास लगे बिजली मीटर में स्पार्किंग के बाद आग लगने का अंदेशा है। वायरिंग के तार जले पाए गए।

अल्लापुर के रामानंद नगर में लगी आग बुझाने के लिए भेजी गई फायर बिग्रेड बीच रास्ते बाल्सन चौराहे से वापस बुला ली गई। किसी ने फायर स्टेशन पर फोन कर आग बुझ जाने की सूचना दे दी थी। अग्निशमन अधिकारी लालजी गुप्ता ने बताया कि जब पता चला कि आग बुझी नहीं है, तब फिर से दमकल रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें