फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का लक्ष्य दोहराया

विज्ञापन
ram temple construction issur raised in sant sammelan - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
दंडी स्वामी नगर में संत सम्मेलन, नागरिकता संशोधन कानून का संतों ने किया स्वागत
विज्ञापन

संन्यासियों के हितों के लिए संघर्ष करने का दंडी संन्यासी प्रबंध समिति ने लिया निर्णय,रिक्त पदों पर मनोनयन
प्रयागराज। दंडी संन्यासियों के संत सम्मेलन में मंगलवार को अयोध्या में जल्द राम मंदिर निर्माण के लिए हर पंथ-संप्रदाय की भागीदारी वाला ट्रस्ट बनाने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। संतों ने एक स्वर से सीएए का स्वागत किया और अनुच्छेद -370 समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। यह सम्मेलन अखिल भारतीय दंडी प्रबंध समिति की ओर से सेक्टर पांच स्थित मछली बंदर मठ के शिविर में आयोजित किया गया।
शाम पांच बजे दीप प्रज्ज्वलन और अतिथि संतों के माल्यार्पण के बाद अखिल भारतीय दंडी सन्यासी प्रबंधन समिति की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। साथ ही रिक्त पदों पर नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। स्वामी आनंद आश्रम को उपाध्यक्ष, स्वामी प्रणव आश्रम को उप मंत्री, स्वामी रामानंद सरस्वती को कोषाध्यक्ष, स्वामी अखंडानंद तीर्थ और राधे स्वरूप ब्रम्हचारी को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। इसके बाद संत सम्मेलन में राम मंदिर ट्रस्ट में हर संत संप्रदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने, दंडी संन्यासियों के मठों-मंदिरों के संरक्षण के लिए केंद्र व राज्य सरकारों से वार्ता करने, गंगा-यमुना व अन्य सहायक नदियों के निर्मलीकरण, गोपालन व स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने संबंधी प्रस्ताव पास किए गए। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण जल्द आरंभ करने के लिए एक स्वर से आवाज उठाई। साथ ही अनुच्छेद-370 समाप्त करने, सीएए लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को साधुवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रकाशदेव आश्रम, आनंद आश्रम, महामंत्री राजराजेश्वराश्रम, उपमंत्री प्रणव आश्रम, संगठनमंत्री सुदर्शन आश्रम, श्रवण आश्रम, प्रचार मंत्री अखंडानंद तीर्थ, प्रवक्ता अरविंद स्वरुप ब्रह्मचारी, राजेश स्वरूप ब्रह्मचारी और अचार्य कुशमुनि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें