फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों का डेरा, रहेगी धूप-छांव

विज्ञापन
Prayagraj mausam news - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
तापमान में उठापटक, धूप हुई गुम, कहीं-कहीं बूंदाबांदी
विज्ञापन

प्रयागराज। बादलों के डेरा जमाने से मंगलवार को तापमान में उठापटक बनी रही। दिन में धूप गुम हो गई। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। हवाओं की रफ्तार औसत रहने से पारा घटत-बढ़त बनाए रहा। दिन में लोग जैकेट और टोपी लगाए दिखे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को सुबह से दोपहर तक धूप-छांव बनी रहेगी। बादल छंटे तो धूप भी खिलने के आसार हैं।
मंगलवार को बादलों की धमाचकौड़ी से अधिकतम पारा करीब एक डिग्री कम होकर 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान कई दिन बाद रात में राहत देने वाला रहा। नीचे का पारा करीब तीन डिग्री छलांग लगाकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह लोगों को ठंड से राहत देने वाला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरी, बूंदाबांदी के बीच वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम 100 और न्यूनतम 42 प्रतिशत रहा। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक तापक्रम अचानक बढ़ने से बादलों ने दस्तक दी है। फिलहाल बारिश के आसार न के बराबर हैं। बादल टिके रहे तो पारा लुढ़केगा। दिन का तापमान प्रतिदिन बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें